PRODUCTIVITY HACKS: make new goals Remember this Rule

 

नए गोल्स सेट कर रहे हैं तो ध्यान में रखें 80/20 रूल 

PRODUCTIVITY-HACKS

लाइफ और टाइम मैनेजमेंट में 80/20 रूल एक बहुत मददगार कॉन्सेप्ट माना जाता है। यह आपके 

गोल्स सेट करने के तरीके को पूरी तरह से बदल सकता है। यह इसके फाउंडर, इकोनॉमिस्ट विल्फ्रेडो 

पैरेटो के नाम पर पैरेटो प्रिंसिपल के तौर पर भी मशहूर है। इस प्रिंसिपल के अनुसार, आपकी की हुई 

20 प्रतिशत एक्टिविटीज आपको 80 प्रतिशत रिजल्ट्स देती हैं। इस रूल को आप जीवन की लगभग 

हर परिस्थिति में इस्तेमाल कर सकते हैं, खासतौर पर गोल सेटिंग और प्रॉडक्टिविटी के लिए।

क्या कहता है यह रूल : जाने प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए

इसके अनुसार, अगर आपको दस काम करने हैं तो आप उन दो सबसे जरूरी कार्यों को सबसे

पहले करें जो बाकी के आठ कार्यों की तुलना में आपको बेहतर रिजल्ट्स दे सकें। आपको पता

होना चाहिए कि ज्यादातर लोग सबसे ज्यादा ध्यान उन 80 प्रतिशत कार्यों पर देते हैं जो कम

महत्व के होते हैं जबकि उन्हें ज्यादा ध्यान उस 20 प्रतिशत कार्यों पर देना चाहिए जो अधिक 

महत्वपूर्ण हैं।

 

PRODUCTIVITY-HACKS-80/20-RULE

 कैसे अप्लाई करें 80/20 रूल

इस रूल का फायदा उठाने के लिए एक कागज पर अपने दस गोल्स लिखिए। इसके बाद खुद से पूछे

कि अगर आप इनमें से कोई एक गोल आज पूरा कर पाएं तो वह कौनसा गोल होगा जो आपके जीवन

में सबसे अधिक सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इसी के आधार पर दूसरा महत्वपूर्ण गोल चुनें और

इन्हें प्राथमिकता दें।

बढ़ते रहें अपने मेन गोल की तरफ

दिनभर के सबसे वैल्यूएबल टास्क्स आमतौर पर सबसे कठिन होते हैं, लेकिन उनके परिणाम भी

उतने ही बड़े साबित होते हैं। इसलिए कोई भी काम शुरू करने से पहले यह तय करें कि वह टॉप 20

प्रतिशत टास्क्स में शुमार है या बॉटम 80 प्रतिशत में। ध्यान रखें कि अगर आप दिन की शुरुआत

लो-वैल्यू टास्क्स से करेंगे तो आपको इन्हीं पर फोकस करने की आदत पड़ जाएगी। ऐसे में गोल

सेटिंग का यह पैरेटो फॉर्मूला आपकी काफी मदद कर सकता है। 😀 👍 👍

 

CAREER PLANNING  इंडस्ट्री लीडर्स का मानना है कि फ्यूचर अब जॉब्स के नहीं, बल्कि स्किल्स के नाम रहने वाला है 

नए दशक में खुद को सफल बनाने के लिए जरूरी होंगी ये स्किल्स 


career-planning-business-leader

जिस तरह से टी20 फॉर्मेट ने क्रिकेट का स्वरूप पूरी तरह से बदल दिया है व कोरोना वायरस ने 

साल 2020 बदल दिया, उसी तरह से 2021 से शुरू हुआ नया दशक कॅरिअर्स के स्वरूप को पूरी तरह 

से बदलने वाला है। तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रीज में आ रहे डिसरप्शन पिछले चार-पांच 

सालों में ही काफी फर्क ला चुके हैं। इंडस्ट्री लीडर्स का मानना है कि भविष्य जॉब्स नहीं, बल्कि स्किल्स

व स्किलिंग के नाम रहने वाला है। इस नए दशक में सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये स्किल्स।

लर्न,अनलर्न व रीलर्न करते रहें  

आपको पता होना चाहिए कि एम्प्लॉयर्स अब एकेडमिक डिग्रीज की जगह स्किल्स को महत्व दे रहे 

हैं। ऐसे में लगातार कुछ नया सीखते रहना आपके भविष्य के लिए जरूरी हो गया है। इसके लिए 

सबसे जरूरी स्किल है लर्न, अनलर्न और रीलर्न करने की क्षमता। यह क्षमता आपकी पर्सनल और 

प्रोफेशनल तरक्की के लिए सबसे महत्वपूर्ण साबित होगी। ध्यान रखें कि चीजों को तेजी से सीखने के

लिए आपको ग्रोथ माइंडसेट स्ट्रैटजी अपनाते हुए और समय लगाते हुए नई नॉलेज को रिपीट व 

अप्लाई करते रहना होगा ताकि वह स्किल में तब्दील हो सके।

समय व सूचना का तालमेल

टाइम को मैनेज करना और असीमित सूचनाओं को सीमित समय में हैंडल करना भी एक स्किल है। 

टाइम मैनेजमेंट से आप डेडलाइंस पर काम पूरे कर सकते हैं जिससे आपकी विश्वसनीयता और 

एम्प्लॉएबिलिटी बढ़ेगी। इसके लिए आपको स्पीड रीडिंग, एक्टिव लिसनिंग, समराइजिंग और 

एनालाइजिंग की स्किल्स पर काम करना होगा।

 

career-busines-leader

 

सर्चलाइट इंटेलिजेंस : यह एक ऐसी स्किल है जिससे आप डेटा व

इंसानों में मौजूद उन पैटर्न्स व कनेक्शंस को स्पॉट कर सकते हैं जो अन्य लोग या

मशीन उतनी आसानी से नहीं ढूंढ सकते। इस स्किल को ग्रो करने के  लिए आपको

कई डोमेन्स, उनके एक्सपर्ट्स और इंफॉर्मेशन सोर्सेज से जुड़ना होगा। विभिन्न

इंडस्ट्रीज, रोल्स, प्रोजेक्ट एक्सपीरिएंसेज और हॉबीज भी आपकी विभिन्न डोमेन्स के

सॉल्यूशंस खोजने में मदद करेंगी।

स्टोरीटेलिंग : बिलिनेयर इंवेस्टर माइकल मॉरिट्ज के अनुसार, मॉडर्न

आंत्रप्रेन्योर्स के लिए सबसे जरूरी स्किल है स्टोरीटेलिंग। यह वह क्षमता है जिससे आप

विभिन्न इंफॉर्मेशंस को अन्य लोगों को अपनी बात समझाने के लिए प्रेजेंट करते हैं।

अपनाएं लेटेस्ट टेक : मैकिन्से के अनुसार, भारत, विश्व की दूसरी

सबसे तेजी से डिजिटाइज होती इकोनॉमी है। आप इस बदलाव को केवल ऑब्जर्व

करते नहीं रह सकते और इसके लिए आपका कोडर बनना जरूरी नहीं है, लेकिन

आपको अपनी प्रॉडक्टिविटी बढ़ाने के लिए लेटेस्ट टेक को अपनी वर्कप्लेस पर

अप्लाई करना सीखना होगा।

बनें विश्वसनीय : ऑथर स्टीफन कवी के अनुसार, विश्वास किसी भी

संबंध के ऑपरेटिंग सिस्टम के समान है जहां किसी विश्वसनीय इंसान या फर्म के

साथ काम करने पर आपके समय व कॉस्ट की बचत होती है। उदाहरण के लिए,

वॉरेन बफेट अपने ऊपर दूसरों के भरोसे से एक महीने से भी कम समय में बड़ी

बिजनेस डील्स क्रैक करने के लिए विख्यात हैं।

                     

ALSO READ:- last-will-and-testament-1

LIKE AND FOLLOW OUR PAGE:-  https://www.facebook.com/GyanNology



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

Mann ki Sehat(हैल्थ&वेलनेस)

                   मन की सेहत ( हैल्थ&वेलनेस ) दु निया में हर 10 में से एक व्यक्ति मानसिक समस्या से पीड़ित है।  दो सूत्र : सोशल मीडिया ...

Popular Posts