Mobile Khone-Chori hone pe पुलिस की वेबसाइट पर शिकायत जरूर दर्ज करें
मोबाइल फोन के बढ़ते महत्व के साथ, हैंडसेट एक मूल्यवान वस्तु
बन गया है। आधुनिक फीचर्स होने से यह तब और महत्वपूर्ण हो
जाता है, जब आपका मूल्यवान डेटा इसमें संग्रहित रहता है।
मोबाइल गुम होने, चोरी होने की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। पुलिस में शिकायत करने पर भी
जल्द राहत नहीं मिलती। यहां तक कि पुलिस आपकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करती है। कुछ दिन इंतजार
करने के बाद परेशान होकर आप मायूस हो जाते हैं। ऐसे में कुछ राज्यों ने ऑनलाइन एफआईआर
दर्ज कराने की सुविधा दी हुई है। इसके अलावा, पुलिस के कई एप प्रचलन में हैं, जहां मोबाइल खोने
की सूचना दी जा सकती है। इसके लिए मोबाइल के आईएमईआई नंबर, ईमेल आईडी, चालू मोबाइल
नंबर, पता और अन्य संबंधित जानकारी की जरूरत होती है। यदि यह सब आपके पास है तो अपने
राज्य की पुलिस विभाग की वेबसाइट पर जाए, पंजीकरण करें फिर शिकायत दर्ज करें। याद रखें, कोई
भी व्यक्ति आसानी से. ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है। इस विषय में हम आपको जरूरी
जानकारी दे रहे हैं, जिससे आपकी मुश्किल आसान हो सकती है।
ईएमईआई नंबर
नया मोबाइल खरीदते ही पहला काम यह करें कि उसका IMEI नंबर किसी डायरी में लिखकर रख लें।
हैंडसेट गुमने या चोरी होने पर यह बहुत काम आता है।
नेटवर्क ऑपरेटर को कॉल करें
आपके फोन से होने वाली किसी भी तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए तुरंत अपने नेटवर्क
ऑपरेटर को कॉल कर सिम निष्क्रिय करने को करें। क्योंकि यह आपके क्रेडिट, डेबिट कार्ड और यहां
तक कि बैंक खातों से भी लिंक रहती है।
सभी पासवर्ड बदल लें
मोबाइल में लगी आपकी सिम से जीमेल, फेसबुक, ट्वीटर आदि ऑपरेट होते हैं। इसलिए इन सभी के
पासवर्ड तुरंत बदलकर अपना डेटा सुरक्षित कर लें।
रिपोर्ट दर्ज कराएं
ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जिस क्षेत्र में मोबाइल गुमा-चोरी हुआ, वहां से पुलिस स्टेशन पर
जाकर भी रिपोर्ट दर्ज कराएं। एफआईआर दर्ज कराने के बाद उसकी कॉपी लेना न भूलें, क्योंकि इसके
बाद एफआईआर की स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
अपने बैंक अथवा आपकी क्रेडिट कार्ड कंपनी से संपर्क करें
आपको लगता है कि फोन में बैंक-क्रेडिट कार्ड संबंधी जरूरी डेटा है या खाता नंबर, पासवर्ड दर्ज हैं।
वैसी स्थिति में आप अपने बैंक और जिस कंपनी का क्रेडिट कार्ड है, उन्हें मोबाइल गुम होने की
सूचना देकर सभी ट्रांजेक्शन रुकवा दें।
IMEI नंबर बदलने पर भी ट्रैक हो सकेगा मोबाइल
मोबाइल का आईएमईआई नंबर उसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान
बताता है। हर मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर अलग होता है।
इस नंबर की सहायता से आसानी से पता चलता है कि मोबाइल
कहां है।
दूरसंचार प्रौद्योगिकी केंद्र (सी-डॉट) ने चोरी या गुम हुए मोबाइल का पता लगाने के लिए सेंट्रल
इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) https://ceir.gov.in/Home/index.jsp तैयार किया है। इससे
मोबाइल को चोर के द्वारा उपयोग में लाने से पहले बंद किया जा सकता है। यदि मोबाइल में आपका
जरूरी डेटा है तो कुछ हद तक वह सुरक्षित रह सकता है। देश के 22 अन्य दूरसंचार सर्कल में इसे
लागू कर दिया गया है। सीईआईआर में देश के हर नागरिक के मोबाइल का मॉडल, सिम नंबर और
IMEI नंबर मौजूद है। मोबाइल के मॉडल पर उसे बनाने वाली कंपनी द्वारा जारी IMEI नंबर के
मिलान की तकनीक भी सी-डॉट ने ही विकसित की है। इसके अलावा एक तकनीक और पुलिस को दी
गई है कि अगर आपके चोरी हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर चोर बदलवा लेता है (जो कि संभव
है) तो भी पुलिस मोबाइल फोन को ट्रैक कर सकती है। पुलिस तो अपना काम करती रहेगी, आप
इंटरनेट ठीक तरह चलाना जानते हैं, सर्फिँग में आपकी रुचि है तो आप भी कुछ उपाय कर पुलिस से
पहले अपने मोबाइल का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे जिससे
आप ऐसा कर सकते हैं।
जिपनेट पर चोरी हुए मोबाइल फोन की सूची ऐसे देखें
.
जोनल इंटीग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (ZIPNET) पुलिस की एक साइट है। यहां अपना लॉगइन बनाएं
और विभिन्न राज्यों में गुम या चोरी हुए मोबाइल का पूरा विवरण देखें। कोई नया मोबाइल फोन
खरीदने से पहले आप जिपनेट जरूर चेक करें, ताकि आप गलत मोबाइल खरीदने से बच सकें।
फिल्टर ऑप्शनः इसका उपयोग किसी विशेष राज्य, जिला या पुलिस स्टेशन से संबंधित सभी
रिकॉर्ड देखने के लिए किया जा सकता है।
सर्चः इस विकल्प से चोरी, गुम हुए मोबाइल की पूरी जानकारी डिटेल में प्राप्त कर सकते हैं।
केंद्रीय डेटाबैंक से आपके काम की जानकारी निकालने का यह बहुत ही आसान तरीका है।
अपने मोबाइल का IMEI नंबर जानने के लिए: * # 06 # टाइप करें।
थीफ ट्रैकर : यह एप्लीकेशन आपको फोन चोरी करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी देगी।
साथ ही आपके मोबाइल को लॉक भी कर देगी ताकि कोई उसका गलत इस्तेमाल न कर
सके। इसके अलावा इसका जो सबसे खास फीचर है वो है इसका कैमरा। यह एप्लीकेशन
आपके फोन के कैमरे से उस व्यक्ति का फोटो खींचकर आपको सेंड भी कर देगी जिससे
आप मोबाइल की सही लोकेशन के बारे में जान सकते हैं।
14422 नंबर पर डायल करते ही रिपोर्ट दर्ज होगी
गूगल आपकी हर गतिविधि पर नजर रखता है। आपका हर प्रकार
का डेटा गूगल पर स्टोर रहता है। ऐसी स्थिति में गूगल से ट्रैकिंग
एप्स इंस्टॉल करके आप अपने मोबाइल की लोकेशन पता कर
सकते हैं।
मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस आपको बहुत सहयोग नहीं करती। सरकार भी यह जानती है,
इसलिए आपकी मदद की खातिर सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 14422 जारी किया हुआ है। इस नंबर
पर डायल करने पर आप अपना ईएमईआई नंबर बताएं और कहें कि आपका फलां कंपनी का फलां
मॉडल का मोबाइल चोरी हो गया है। इस संदेश के भेजते ही आपकी शिकायत दर्ज हो जाती है। अपने
डिवाइस को स्ट्रांग पासवर्ड या पासकोड के साथ लॉक किया करें, ताकि कोई आपके अकाउंट्स या
अन्य निजी जानकारी तक पहुंच न सके।
आपका हर प्रकार का डेटा गूगल पर स्टोर रहता है, इसलिए गूगल से आप अपने मोबाइल
की लोकेशन पता कर सकते हैं। इसके लिए जी-मेल पर आपका अकाउंट होना जरूरी है। इसके बाद
आप गूगल के 'एंड्राइड डिवास मैनेजर' एप पर जाएं। जी-मेल आईईडी से लॉगइन करें। लॉगइन करते
ही आपको अपने मोबाइल की लोकेशन दिखाई देगी। इसके लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल ऑन हो।
मोबाइल चोरी होने पर ये काम जरूर करें
👍ट्रैकिंग एप्स इंस्टॉल करें : ऐसे बहुत सारे एप्स आसानी से मिल सकते हैं जो खोए हुए मोबाइल का
पता लगाने में मदद कर सकते हैं। एंड्रॉइड डिवाइस के लिए एंड्रॉइड डिवाइस मैनेजर और आईओएस
डिवाइस के लिए ये ऐप, 'फाइंड माय आईफोन' सर्विस इंस्टॉल कर सकते हैं।
👍डेटा ऑनलाइन सिंक करें : हमेशा आपके डेटा को जीमेल, गूगल पर स्टोर करें। यदि मोबाइल गुम
जाता है तो आप अन्य डिवाइस की मदद से गूगल से अपना जरूरी डेटा लेकर काम चला सकते हैं।
👍परिवार-दोस्तों को सूचित करें : जब आपका फोन स्विच ऑफ हो जाएगा तो उन्हें आपकी चिंता
होगी। आप शहर से दूर हैं और फोन खो जाता है तो सबसे पहले परिवार के सदस्यों और दोस्तों को
सूचित करें।
👍बिल संभालकर रखें : पुलिस जब आपका मोबाइल खोज लेगी तो आपको सौंपने से पहले उसका
बिल जरूर देखेगी। यदि बिल नहीं दिखा पाए तो आपको मोबाइल नहीं सौंपा जाएगा।
ऐसे जानें अपने मोबाइल का IMEI नंबर
जब फोन चोरी हो जाए, गुम जाए तो इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी
( IMEI) नंबर खोजना एक चुनौती होता है। मोबाइल खरीदते ही अपनी अलग-अलग
डायरियों में IMEI नंबर दर्ज कर लिया करें। मोबाइल बिल तथा उसके बॉक्स पर भी यह
नंबर लिखा होता है। इसके अलावा सभी मोबाइल फोन में IMEI नंबर बैटरी के ठीक
नीचे मोबाइल के बैक पेनल पर लिखा हो सकता है। एक तरीका और है- आप अपने
मोबाइल पर # 06 # डायल करके भी यह नंबर जान सकते हैं।
ALSO READ:- Harmfull Bluelight of MOBILE Can Damage UR Eyes
😇 LAST WILL & TESTAMENT-2 : All things U hav to know about Wasiyat 😇
🙏🙏 🙏🙏 🙏🙏



Nice Information Sir
जवाब देंहटाएंKya ye Oppo Mobile me bhi kaam karega
Ji Sir, ye sabhi mobile me kaam krega Jo Indian market me officially launched hai.
हटाएं