Facts about buying gold -3

 

Making charge is determined by fine work of jewelry

Facts-about-buying-gold

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने में भी सूक्ष्म रूप से मिलावट की जा सकती है। इसे 1,000 से दर्शाया  जाता है। 24 कैरेट सोने की शुद्धता को 1,000 में 999.9 माना जाता है।


सोने के सिक्के की खरीदारी गहनों से आसान होती है। सिक्कों पर 4 से 11 फीसदी तक मेकिंग चार्ज लिया जाता है। वहीं, गहनों पर यह चार्ज 8 से 25 फीसदी तक हो सकता है। यह चार्ज इस बात पर निर्भर करता है कि गहने

में कितना बारीक वर्क हुआ है, कितने नगीने लगे हैं, किस तरह की मीनाकारी की गई है तथा डिजाइन

कैसी बनाई गई है. आदि। यह भी समझें कि सभी गहनों की बनावट, कटिंग, फिनिशिंग अलग-अलग

होती है। मशीन से बने गहनों पर मेकिंग चार्ज कम क्योंकि यह साधारण बने होते हैं। वहीं, कारीगर 

द्वारा बनाए गए कठिन डिजाइन के गहनों पर यह शुल्क अधिक हो इ जाता है। प्रति ग्राम सोने के

हिसाब  से भी फ्लैट मेकिंग चार्ज लगता है। इसके लिए अलग-अलग आभूषण निर्माता अलग-अलग 

मेकिंग चार्ज वसूलते हैं तो कुछ कम भी कर देते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसका कोई खास पैमाना 

अभी तक गोल्ड इंडस्ट्री में तय नहीं है। यह भी ध्यान रखें कि आप ज्वैलर को सोना बेचने जाते हैं तो

वह मेकिंग चार्ज काटकर बाकी राशि लौटाता है। जबकि, वही ज्वैलर आपको गहने, सिक्के आदि बेचते

समय मेकिंग चार्ज अलग से वसूलता है। इस तरह उसे दो तरफा फायदा होता है। इसके अलावा 

आपने सोना जिस भाव से खरीदा, उससे कम भाव वर्तमान में है तो भी आपको हानि होगी। इससे

बचने के लिए आप हॉलमार्क वाला सोना खरीदें। इसका एक फायदा यह होगा कि आप सोना बेचने या 

रिप्लेस करने जाएंगे तो इसमें से डिप्रेसिएशन कॉस्ट नहीं काटी जाएगी।


पैकेजिंग : सोने के सिक्के टैम्पर प्रूफ पैकेजिंग में आते हैं। कई ज्वैलर्स
कुछ खरीदारों को सुझाव देते हैं कि इस पैकेजिंग से छेड़छाड़ न करें या इसे फाड़ा न जाए, ताकि इसे दोबारा आसानी से बेचा जा सके। इस पैकेजिंग को भी शुद्धता का सबूत माना जाता है।

गहने खरीदने से पहले यह जान लें

*अपने शहर की कई दुकानों से         सोना खरीद रहे हैं तो स्थानीय
सोने के दाम पता करें। आपको         जौहरी के अलावा ऑनलाइन
कितने कैरेट का सोना लेना है,          ई-टेलर्स, बैंकों, स्टॉक होल्डिंग
इस बारे में पहले से निर्णय कर         कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया,
लें। ध्यान रहे कि कैरेट के साथ         एमएमटीसी (सोने और चांदी
गहनों की गुणवत्ता और कीमत में      की बिक्री के लिए सरकार द्वारा
अंतर आता है। ऐसी दुकान से          अधिकृत सार्वजनिक क्षेत्र की
खरीदी करें जो घर के नजदीक हो       इकाई) और कुछ गैर-बैंकिंग से भी खरीद सकते हैं।
और जिस पर विश्वास हो।             * अगर सोने का सिक्का खरीद
* गहनों की कीमत विभाजित             रहे हैं तो असली-नकली की
करके देखें। यानी गहने की जो             पहचान उसकी खनक से भी
कीमत है, उसमें मेकिंग चार्ज              की जाती है। असली सिक्का
कितना और जीएसटी कितना              गिराने पर भारी आवाज करता है,
जोड़ा गया है आदि। गहने का              जबकि नकली सिक्के से लोहा
वजन जरूर देखें।                        गिरने जैसी आवाज आती है।
*यदि निवेश करने की दृष्टि से

Also read:- https://gyannology.blogspot.com/2020/04/something-about-buying-gold-1.html
                   https://gyannology.blogspot.com/2020/04/know-about-buying-gold-2.html


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

Mann ki Sehat(हैल्थ&वेलनेस)

                   मन की सेहत ( हैल्थ&वेलनेस ) दु निया में हर 10 में से एक व्यक्ति मानसिक समस्या से पीड़ित है।  दो सूत्र : सोशल मीडिया ...

Popular Posts