You can also buy gold in the form of bonds or e-golds
इस चमकीली धातुकी मांग जैसे-जैसे
बढ़ती है, इसके
![]() |
| gyannology.blogspot.com |
आसमान छूने
लगते हैं, खासकर
शादी-ब्याह के
सीजन में। सोने के
बढ़ते दाम भी इसे
निवेश का उत्कृष्ट
माध्यम बनाते हैं।
सोने में निवेश करने
के अनेक तरीके हैं।
सोने को तरल मुद्रा भी कहा जाता है। यह निवेशकों को आपात स्थिति में,
लगते हैं, खासकर
शादी-ब्याह के
सीजन में। सोने के
बढ़ते दाम भी इसे
निवेश का उत्कृष्ट
माध्यम बनाते हैं।
सोने में निवेश करने
के अनेक तरीके हैं।
सोने को तरल मुद्रा भी कहा जाता है। यह निवेशकों को आपात स्थिति में,
जब उन्हें नकदी की जरूरत होती है, तब व्यापार
करने में मददगार होता है। सोने की ऊंची कीमत
यह बताती है कि इसकी मांग अन्य धातुओं से
ज्यादा है। इसे जब चाहें बेच और खरीद सकते
हैं लेन-देन में सोना मुद्रा का काम करता है।
दुनिया की कोई भी वस्तु या व्यापार सोने को
मुद्रा बनाकर किया जा सकता है। दुनिया में कैसी
भी परिस्थिति हो, इसका मूल्य हमेशा बना रहता
है। यह व्यक्ति के लिए संकटमोचक की भूमिका
भी निभाता है। यह वित्तीय अनिश्चितताओं से
बचा सकता है। इसके महत्व का अंदाजा ऐसे
भी लगा सकते हैं कि ज्यादातर देश अपने यहां
सोने के विशाल भंडार इसलिए रखते हैं, ताकि
किसी भी तरह की आर्थिक स्थिति से निपटने में
सोने का इस्तेमाल किया जा सके।
करने में मददगार होता है। सोने की ऊंची कीमत
यह बताती है कि इसकी मांग अन्य धातुओं से
ज्यादा है। इसे जब चाहें बेच और खरीद सकते
हैं लेन-देन में सोना मुद्रा का काम करता है।
दुनिया की कोई भी वस्तु या व्यापार सोने को
मुद्रा बनाकर किया जा सकता है। दुनिया में कैसी
भी परिस्थिति हो, इसका मूल्य हमेशा बना रहता
है। यह व्यक्ति के लिए संकटमोचक की भूमिका
भी निभाता है। यह वित्तीय अनिश्चितताओं से
बचा सकता है। इसके महत्व का अंदाजा ऐसे
भी लगा सकते हैं कि ज्यादातर देश अपने यहां
सोने के विशाल भंडार इसलिए रखते हैं, ताकि
किसी भी तरह की आर्थिक स्थिति से निपटने में
सोने का इस्तेमाल किया जा सके।
सोने में निवेश करने के तरीकेः कई माध्यमों
से सोने में निवेश कर सकते हैं जैसे-
फिजिकल गोल्ड, पेपर गोल्ड और ई-गोल्ड।
इसके अलावा इसे सिक्के, छड़, आभूषण,
बिस्कूट जैसे कई रूपों में खरीद सकते हैं। ई-गोल्ड, गोल्ड सेविंग अकाउंट, गोल्ड फंड, आदि के माध्यम से इसमें निवेश करने का
विकल्प भी खुला हुआ है।
पेपर गोल्ड: पेपर सोने का मतलब होता है।
कि सोना भौतिक रूप से आपके पास नहीं
है, लेकिन आप पेपर गोल्ड प्रमाण-पत्र जारी
करने वाली कंपनी के लेनदार हैं। आपका
सोना उस कंपनी के अधीन रहता है। इसमें
सभी तरह की जोखिम उस कंपनी की रहती
है। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF),
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (SGBs:) और
ई-गोल्ड विभिन्न प्रकार के पेपर गोल्ड हैं।
पेपर गोल्ड के अन्य उदाहरण हैं बैंकों और
टकसालों, पूल खातों, वायदा खातों और
एनवाईएसई द्वारा सूचीबद्ध एक्सचेंज-ट्रेडेड
फंड द्वारा जारी किए गए सोने के प्रमाण-पत्र।
म्यूचुअल फंड्सः गोल्ड म्यूचुअल फंड्स भी
है। इससे गोल्ड ईंटीएफ में निवेश करते हैं।
गोल्ड एमएफ (फंड ऑफ फंड) भी है जिसे
अंतरराष्ट्रीय सोने के खनन कंपनियों के शेयरों
में निवेश कर मुनाफा कमा सकते हैं।
शेयर से ज्यादा रिटर्न दियाः वर्ष 2019 मे जिन
लोगों ने सोने में निवेश किया था, वे मालामाल
हो गए हैं। जनवरी से अगस्त तक सोने ने
25 फीसदी बंपर रिटर्न दिया था। सिर्फ एक
महीने यानी अगस्त में ही सोने ने 10 फीसदी
रिटर्न दे दिया है। इसके मुकाबले बॉम्बे स्टॉक
एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स ने इस
दौरान महज दो फीसदी रिटर्न दिया है। सबसे
बड़ा फायदा यह है कि आप इसे जब चाहें
बाजार के मूल्य पर बेच सकते हैं।
सरकार भी बेचती है सोना
सरकार भी सोना बेचती है। डाकघर, बैंक से आप पांच, 10 और 20 ग्राम के सिक्के खरीद सकते हैं। इन सिक्कों के एक तरफ अशोक चक्र और दूसरी तरफ गांधीजी का चित्र होता है। चूंकि आप सरकार से सिक्के खरीद रहे हैं, इसलिए शुद्धता की गारंटी रहती है। इसके अलावा अमेजन इंडिया, पेटीएम और स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स तो घर बैठे ऑनलाइन सिक्के खरीदने का विकल्प देती हैं।Also read:- Something you have to Know about buying Gold-1

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box