Detail info:Schengen Visa(One Visa for european countries)


एक ही वीसा से आप यूरोप के 26 देश घूम सकते हैं

Schengen-Visa


     अगर आप हनीमून मनाने के लिए या अपने परिवार के साथ यूरोप घूमने

का टूर प्लान कर रहे हैं तो शेंगेन वीजा आपकी कई मुश्किलें आसान कर देगा। 

इस एक वीसा के दम पर आजादी से यूरोप घूम सकते हैं।    

शेंगेन वीसा 90 दिन के लिए जारी किया जाने वाला एक 'शॉर्ट स्टे' वीसा होता है। इसकी सबसे

बड़ी खासियत यह है कि इस एक ही वीसा के दम पर आप शेंगेन जोन में कवर होने वाले 26

देशों में बिना रोक-टोक घूम सकते हैं। आपको फ्रांस, इटली, जर्मनी, ग्रीस, स्पेन जैसे फेमस

टूरिस्ट डेस्टिनेशंस घूमने के लिए अलग-अलग वीसा अप्लाई नहीं करना पड़ेगा। यूरोप कंट्री के

खूबसूरत देश व शहर घूमने का मजा तब कई गुना बढ़ जाता है जब आपके पास यह वीसा हो।

वैसे, यूरोप में शेंगेन वीसा काफी आम है। शेंगेन जोन में कोई बॉर्डर कंट्रोल भी नहीं है। यह वीसा

बनवाना कठिन काम भी नहीं है। वैसे भी छुट्टियां मनाने के लिए भारतीयों की सूची में शेंगेन क्षेत्र

प्रथम स्थान पर है। स्विट्जरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया जैसे कई अन्य देश शेंगेन की श्रेणी में शामिल हैं।

जिस कारण भारत, यूरोपीय पर्यटन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बन गया है। भारत

से हर साल एक करोड़ से अधिक भारतीय लोग घूमने के लिए यूरोप जा रहे हैं। यदि आप 90 दिनों

से अधिक समय तक वहां रहना चाहते हैं, तो आपको निवास परमिट प्राप्त करना होगा।

ये हैं शेंगेन क्षेत्र में शामिल देश

ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी,

ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिख्टेश्टाइन (जर्मनी का यह क्षेत्र विश्व

में शीतकालीन खेलों के लिए प्रसिद्ध है), लिथुआनिया, लक्सेम्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड,

नॉरवे, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड। इसके

अलावा तीन छोटे यूरोपीय राष्ट्र, मोनाको, सैन मैरिनो और वेटिकन सिटी भी शामिल हैं।

लेकिन, यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड शेंगेन समझौते का हिस्सा नहीं हैं।

ऐसे काम करता है यह

यह एक स्टिकर के रूप में होता है जिसे आपके पासपोर्ट या एक यात्रा दस्तावेज

पर चिपकाया जाता है। यह स्टिकर ही आपको शेंगेन राज्यों में यात्रा करने के

लिए परमीशन का प्रतीक है। आपको प्रवेश तभी दिया जाता है जब आप शेंगेन 

कन्वेंशन द्वारा निर्धारित अन्य शर्ते पूरी कर लेते हैं (जैसे कि यात्रा उद्देश्य, यात्रा 

की शर्ते और आपके पास पर्याप्त धनराशि होना चाहिए)

आवेदन करने का तरीका

आप शेंगेन के जिस देश में जाना चाहते हैं, उस देश के वाणिज्य दूतावास में

आवेदन करें। सभी शेंगेन देश घूमने के लिए भी जानकारी आपको वहीं मिलेगी।

यह दूतावास आपके देश की राजधानी में स्थापित होते हैं। आप जिस देश में 

ज्यादा समय बिताएंगे, उसे 'मुख्य गंतव्य' स्थान कोड किया जाएगा।

 

Schengen-Visa


   भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अब यूरोप की यात्रा बेहद आसान हो

सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक शेंगेन राज्यों की तरफ से जल्द ही भारतीय

पासपोर्ट धारकों को प्राथमिकता देकर वीसा प्रदान किया जा सकता है।

आप विश्व के किसी भी देश में जाना चाहते हैं तो आपको पहले वहां के संबंधित वाणिज्य दूतावास

से वीसा लेना पड़ता है। इसके लिए वीसा शुल्क भी चुकाना होता है। शेंगेन देशों ने पर्यटकों को लुभाने

के लिए अपने यहां वीसा फीस बहुत कम रखी है। यानी यहां बहुत कम राशि खर्च कर आपको

कई देश घूमने को मिल जाते हैं। शेंगेन देशों का सोचना है कि जितने ज्यादा पर्यटक आएंगे, उनकी

आय उतनी बढ़ेगी। जब आप शेंगेन वीसा के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इस बात का प्रमाण

देना पड़ता है कि आप आर्थिक रूप से इतने सक्षम हैं कि शेंगेन के सभी या चुने हुए कुछ देश घूम

सकने लायक पैसा आपके खाते में है। इसके लिए आपको कन्वर्टिबल करेंसी में कैश, ट्रैवलर्स चेक,

फॉरेन करेंसी अकाउंट के लिए चेकबुक, क्रेडिट कार्ड या कोई अन्य माध्यम जो हार्ड करेंसी में फंड

की गारंटी देता है, के सबूत पेश करने पड़ते हैं, क्योंकि शेंगेन के किसी भी देश में रहने के लिए

एक दिन की प्रति व्यक्ति अनुमानित राशि 60 यूरो है। अतिरिक्त दस्तावेज के लिए उस देश के

दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें जहां आप अपना आवेदन-पत्र जमा कर रहे हैं।

.

टूरिस्ट वीसा के लिए आवेदन करने का तरीका

• शेंगेन वीसा शेंगेन देशों में से एक के हैं, पढ़ने जा रहे हैं तो अपने विश्वविद्यालय

वाणिज्य दूतावास या वीसा केंद्र के माध्यम से स्वीकृति / निमंत्रण पत्र दें।

से जारी किया जाता है। वहां आवेदन करें आवेदन के साथ वीसा शुल्क भी जमा

या ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। कराएं। आपको वीएसी के सेवा शुल्क का

दूतावास / वाणिज्य दूतावास / वीसा भुगतान भी करना पड़ सकता है, जो वीसा

एप्लीकेशन सेंटर (वीएसी) में वीसा के शुल्क में शामिल नहीं है।

लिए आवेदन करने के साथ ही अपना उस स्थिति में जब आवेदक के पास

अपॉइंटमेंट भी बुक करवा लें। अधिकांश नौकरी नहीं है तो बैंक खाते का पर्याप्त

देश ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करते हैं। बैलेंस होने का सबूत देना आवश्यक है।

आवेदन-पत्र के साथ कुछ दस्तावेज सेवानिवृत्त हैं तो पेंशन प्रमाण पत्र की प्रति

जैसे कि पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज, लगाना होगी। नाबालिगों के लिए वीसा के

पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो, यात्रा लिए भी दस्तावेज जरूरी हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य या कारण, चिकित्सा आपका आवेदन मंजूर हो जाता है तो

/ यात्रा बीमा (यात्रा करने से पहले यह वीसा आवेदन केंद्र से अपना पासपोर्ट ले

बीमा कराना सभी के लिए अनिवार्य है, लें। कुछ देश इसके लिए 'पासपोर्ट कूरियर

न्यूनतम राशि 35 हजार यूरो), यदि स्टूडेंट सेवा' भी देते हैं।

आपराधिक रिकॉर्ड है तो रद्द हो जाएगा आवेदन 

 पर्यटन के हिसाब से यूरोप का पासपोर्ट-फ्री जोन दुनिया का सबसे बड़ा वीजा-फ्री

ट्रैवल एरिया है। आवेदन के साथ यदि आप सभी शर्ते पूरी करते हैं तो दो से चार 

सप्ताह में आपका वीजा बनकर तैयार हो जाता है।

शेंगेन वीसा हासिल करने के लिए सबसे पहले शेंगेन देश के वाणिज्य दूतावास में आवेदन करना

होता है। इसके बाद दूतावास वाले हमारी सरकारी एजेंसियों के माध्यम से आवेदक के बारे में पूरी

जन्म कुंडली हासिल करते हैं। यदि आवेदक आपराधिक रिकॉर्ड वाला हुआ तो वीसा आवेदन

रद्द कर दिया जाता है। इसके अलावा आवेदक का वर्तमान या पिछला रिकॉर्ड खराब रहा हो, आंतरिक

सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा चुके हों, झगड़ा-बलवा कर

चुके हों, इससे संबंधित कोई केस चल रहा हो, जैसे कारणों के चलते वीसा आवेदन रद्द हो सकता है।

इसके अलावा, फर्जी पहचान-पत्र या अन्य फर्जी दस्तावेज लगाने वाला व्यक्ति गलती

सुधारकर कितनी भी बार आवेदन करे, उसे वीसा नहीं दिया जाएगा। यदि आपने यात्रा का.

मकसद स्पष्ट नहीं किया, इसके साथ ही कई बार बैंक स्टेटमेंट की जरूरत पड़ती है, उनमें

जरा भी गड़बड़ी मिली तो आवेदन रद्द। इसी तरह आवेदक का पासपोर्ट अच्छी हालत में नहीं है या

उसके पेज कटे-फटे हैं तब भी वीजा आवेदन रद्द किया जा सकता है।

वीसा आवेदन रद्द होने के अन्य कारण

👉पासपोर्ट की वैधता : ऐसे पासपोर्ट जिनकी वैधता तीन माह से कम बची

हो, क्योंकि शेंगेन वीजा अधिकतम तीन माह के लिए दिया जाता है। वे

पासपोर्ट जिनमें दो खाली पेज भी न बचे हों, उन पर भी वीजा नहीं लगता।

👉आधे-अधूरे ट्रैवल डॉक्युमेंट : यात्रा की पूरी योजना वीजा आवेदन में नहीं

लिखी जैसे कि किस दिन, कहां रात गुजारेंगे, कैसे यात्रा करेंगे, होटल की

बुकिंग, फ्लाइट टिकट आदि अहम होते हैं। यह चूकने पर भी आवेदन रद्द होगा।

👉वैध रेफरेंस लेटर न होना : आप किसी के आमंत्रण या किसी खास

ट्रिप पर जा रहे हैं, तो रेफरेंस लेटर दिखाना होता है। सही लेटरहेड पर

नाम, पते और अन्य जानकारियों वाला औपचारिक पत्र नहीं दिखाया

तो भी आवेदन रद्द।

👉पर्याप्त पैसे न होना : अगर दूतावास को आपके कागज देखकर लगे कि

शेंगेन देश में रहने के लिए आपके खाते में पर्याप्त राशि नहीं है तो भी

आपको वीसा नहीं मिलेगा।

👉ट्रैवल इंश्योरेंस वैध न होना तथा विवाह या जन्मप्रमाण-पत्र न दिखाना

अगर आपका यात्रा बीमा वैध नहीं है और विवाह अथवा जन्म प्रमाण-पत्र के 

दस्तावेज सरकारी नहीं हैं तो भी वीसा नहीं लगेगा। (धार्मिक दस्तावेज या किसी 

क्षेत्रीय भाषा में लिखा प्रमाण-पत्र भी मान्य नहीं होगा)।

👉पुराना शेंगन रिकॉर्ड : इसके अलावा आपकी पुरानी यात्राओं का इतिहास

गड़बड़ पाया गया, जैसे कानून पालन नहीं करना, मिस बिहेवियर, समय से

अधिक रुकना जैसे कारण पाए जाने पर भी वीसा रद्द होगा।

 

Schengen-Visa-one-visa-for-european-countries


कुछ देश 14 वर्ष के बच्चों का वीसा शुल्क नहीं लेते

जो लोग आपात स्थिति में शेंगेन क्षेत्र की यात्रा करते हैं या जिनके पास वैध 

दस्तावेज नहीं होते, उन्हें यूएसवी प्रणाली के तहत विशेष तरह का कुछ दिन 

वाला वीसा जारी किया जाता है। घुसपैठ के मामलों में वीसा नहीं मिलता।

यदि आप यूरोप के टूर पर जा रहे हैं और आपका बच्चा छह वर्ष के अंदर की

आयु का है तो उसकी वीसा फीस नहीं लगेगी। शेंगेन के कई देश इतने कम आयु

के बच्चों को राहत देते हैं। ऐसे राज्यों में जर्मनी, पोलैंड, स्वीडन, ऑस्ट्रिया

और अन्य कई देश शामिल हैं। वहीं, फिनलैंड, स्विट्जरलैंड, बेल्जियम

और हंगरी के वाणिज्य दूतावास 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई

शुल्क नहीं लेते हैं, बशर्ते कि उनका नाम अपने माता-पिता के पासपोर्ट में

लिखा हुआ हो। इसके विपरीत, इटली, डेनमार्क, फ्रांस, नीदरलैंड्स सभी आयु

वर्ग के बच्चों के लिए एक मिनिमम तय शुल्क लेते हैं, यदि बच्चों का अपना

पासपोर्ट है तो। इस तरह की छूट की विस्तृत जानकारी संबंधित शेंगेन राज्य

दूतावास/वाणिज्य दूतावास या उनकी वेबसाइट या वीसा एप्लीकेशन सेंटर की

वेबसाइट से पाप्त की जा सकती है। 

सामान्य तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्न

☝ वीसा शुल्क का भुगतान कैसे होगा?- अधिकांश दूतावासों में भुगतान स्थानीय

मुद्रा में किया जाता है। कुछ वाणिज्य दूतावास क्रेडिट कार्ड भुगतान भी स्वीकार करते हैं।

भारत में किसी शेंगेन देश का दूतावास न होतो? -शेंगेन में शामिल किसी भी राज्य के दूतावास

को आप आवेदन कर सकते हैं। वह सभी देशों का प्रतिनिधित्व करता है।

☝ दूतावास को कितना समय लगता? -15 दिन में आवेदन स्वीकार किए जाते हैं।

व्यक्तिगत मामलों में अधिकतम 30 दिन लगते हैं। जब आवेदक के बारे मैं और जांच की

जरूरत हो तो 60 दिन तक लग सकते हैं।

☝ क्या मैं शेंगेन क्षेत्र छोड़ने के बाद दोबारा वहां लौट सकता हूं?

- शेंगेन वीसा एकल प्रवेश या कई बार प्रवेश करने की अनुमति देता है। एकल प्रवेश वीजा

के साथ आप एक बार प्रवेश कर सकते हैं। इसी तरह दो या कई प्रविष्टियों के लिए वीजा

की अनुमति आपके पास है तो आप इस वीजा की वैधता खत्म होने से पहले दो बार या कई.

बार प्रवेश कर सकते हैं।

क्या मेरा वीसा बढ़ाया जा सकता है? - शेंगेन देशों के नियम के तहत वीसा केवल

तभी बढ़ाया जा सकता है जब आप अपने तय दिनों से कम समय तक शेंगेन क्षेत्र में रहे हों

और आपकी अवधि समाप्त नहीं हुई हो। वैसे आप जीवन में हर बार नया वीसा प्राप्त कर

यूरोप घूम सकते हैं।

☝ वीसा देने से मना कर दिया जाए तो?- ऐसे आवेदकों को उस संबंधित राज्य के

खिलाफ अपील करने का अधिकार है। 

☝ आवेदन गलत भरा हो तो क्या करें? - एक नया फॉर्म भरना होगा, जिसमें बगैर

काटछांट के पूरी जानकारी सही-सही भरें।

              


FOR MORE INFO LIKE & COMMENT:-  https://www.facebook.com/GyanNology

ALSO READ:- https://gyannology.blogspot.com/2020/10/consumer-protection-actamendment.html

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

Mann ki Sehat(हैल्थ&वेलनेस)

                   मन की सेहत ( हैल्थ&वेलनेस ) दु निया में हर 10 में से एक व्यक्ति मानसिक समस्या से पीड़ित है।  दो सूत्र : सोशल मीडिया ...

Popular Posts